सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र के गांव 3LLP में किसान की खेत में पानी लगाते समय शुक्रवार को करंट लगने से मौत हो गई। मृतक प्रकाशराम के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया। थाना से रात को मिली जानकारी के मुताबिक इसे लेकर मृतक के पिता की ओर से मर्ग दर्ज करवाई गई है। जिसमें बताया कि बिजली के पोल की अर्थ वायर को छू जाने से प्रकाश राम के करंट आ गया था।