विदिशा नगर: गुरूवार देररात 10 बजे तिलकचौक मस्जिद के सामने संदिग्ध हालत मे गले मे फंदा,बंधे पैर मे मिला बुजुर्ग,जिलाअस्पताल मे भर्ती
गुरुवार दिन रात को तिलक चौक मस्जिद के सामने गली में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। उसके पैर लोहे के तार से बंधे हुए थे। तो वहीं गले में रस्सी फंदे के रूप में लटकी थी। धोती भी गले में फांसी हुई थी। मौके पर पहुंचकर समाजसेवी हो और पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। बुजुर्गों की पहचान भोपाल के नजीराबाद निवासी के रूप में की गई।