बरेली: लोन के नाम पर 22 हजार की ठगी, विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी, SSP बरेली से की शिकायत
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में एक महिला के साथ लोन दिलाने के नाम पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता मुस्कान का आरोप है कि कस्बे के ही एक युवक ने समूह के जरिए लोन दिलाने का झांसा देकर 40,400 रुपये का लोन पास कराया और उसमें से 22 हजार रुपये जबरन हड़प लिए। जब पीड़िता ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने न सिर्फ गाली-गलौज की बल्कि जान से मारने की धमकी