गोरौल प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय सोंधो के शिक्षक कुमारी ममता सिन्हा के सेवानिवृत होने पर शनिवार को 3:00 बजे दिन में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के शिक्षकों ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने कहा कि 20 वर्षों तक विद्यालय में सेवा दी। इनका कार्यकाल सराहनीय प्रेरणादायक रही।