बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र के डोरिया में दबंगों ने युवक को बेरहमी से जमकर पीटा
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के डोरिया में दबंगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान युवक को गंभीर चोटे आई हैं। मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई है। थाना पुलिस ने पूरे मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है।