सिवनी के कुरई विकासखंड के धान खरीदी केंद्रों में परिवहन की बेहद धीमी गति से किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को बताया गया कि खवासा और पीपरवानी खरीदी केंद्रों पर हालात सबसे गंभीर हैं, जहाँ धान के परिवहन न होने से केंद्र पूरी तरह भर चुके हैं। चारों ओर धान की बोरियों के ऊंचे ढेर लगे होने के कारण तुलाई की प्रक्रिया थम गई है।