पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया प्रमंडल आयुक्त की अध्यक्षता में प्रमंडलीय सभागार में बैठक आयोजित
आयुक्त संजय दुबे, पूर्णिया प्रमंडल, पूर्णिया की अध्यक्षता में सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे प्रमंडलीय सभागार में आयोजित तकनीकी विभाग द्वारा संचालित योजना के कार्यक्रमों की अद्यतन प्रगति एवं उपलब्धि की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में अधीक्षण अभियंता, लघु जल संसाधन विभाग अंचल पूर्णिया, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग अंचल पूर्णिया आदि ने भाग लिया।