मैनपुरबास में किसान की फसल जलकर हुई राख, अज्ञात कारणों से लगी आग, मुआवजे की मांग
Kishangarhbas, Alwar | Mar 31, 2026
मैनपुरबास गांव में सोमवार देर शाम एक किसान की गेहूं की फसल में आग लग गई। इस घटना में काटकर खेत में रखी करीब दो बीघा फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई, जिससे किसान को भारी नुकसान हुआ है। एडवोकेट रुपेश हवेली ने मंगलवार शाम 7 बजे बताया कि किसान महावीर सिंह प्रजापत ने अपनी लगभग दो बीघा गेहूं की फसल काटकर खेत में इकट्ठा की थी। अज्ञात कारणों से लगी आग से फसल जल गई।