इंदौर: चंदननगर थाना क्षेत्र के नूरानी नगर में दो पक्षों में हुई मारपीट, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Indore, Indore | Apr 10, 2024 इंदौर में चंदन नगर थाना क्षेत्र के नूरानी नगर में कपड़े के भाव को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच जमकर मारपीट हुई, जहां मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है, वही इस मामले में फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों का खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।