चकिया: डुमरी में किसान सभा नेता लालचंद्र सिंह का आह्वान, 15 मार्च को गांधी पार्क में पहुंचे लोग
चकिया क्षेत्र के डुमरी मे शनिवार दोपहर 01 बजे को किसान सभा के नेता लालचंद्र सिंह एडवोकेट ने लोगों को संबोधित करते हुए 24 मार्च को दिल्ली रैली में शामिल होने व गांधी पार्क चकिया में 15 मार्च को राष्ट्रीय महासचिव एम. ए. बेबी के विचारों को कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर सुनाने की अपील किया गया। इस अवसर पर काफ़ी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित रहे।