शनिवार की दोपहर 12 बजे से परसुलिया रोड़ स्थित विद्युत वितरण केंद्र पर आवश्यक तकनीकी कार्य किया जा रहा है। सुसनेर ग्रिड पर स्थापित 5 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर (PTR) फेल हो जाने के कारण उसे बदला जा रहा है। इसके चलते पूरे शहर में 7 घण्टे के लिये विद्युय प्रदाय को बंद कर दिया गया है। भविष्य में होने वाली तकनीकी समस्याओं के मद्देनजर यह कार्य किया जा रहा है