टीकमगढ़ के मुक्तिधाम के पास गुरुवार को एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल का नाम पुष्पेंद्र बताया गया है। परिजनों ने बताया कि पुष्पेंद्र बाइक से ललितपुर से छतरपुर की ओर जा रहा था रास्ते में टीकमगढ़ मुक्ति धाम के पास तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया।