पोक्सो न्यायालय के विशिष्ट न्यायाधीश ने कक्षा दस में अध्ययनरत 14 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के मामले में मंगलवार को फैसला सुनाते हुए दोषी युवक को बीस वर्ष के कठोर कारावास की सजा से दंडित किया। 65 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना अदा न करने पर अतिरिक्त कारावास भुगतने के आदेश दिए।