बलिया: डुमरी गांव में दीवार गिरने से अधेड़ महिला की हुई मौत
Ballia, Ballia | Jun 6, 2025 दीवार गिरने से डुमरी गांव में अधेड़ महिला की हुई मौत के बाद शुक्रवार की दोपहर एक बजे जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों का रोते—रोते बुरा हाल है। फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी गांव में बीती रात तेज हवा के साथ आए बारिश से डुमरी गांव में दीवार गिरने से अधेड़ महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।