टोंक: मोटू का पुलिया के समीप अनियंत्रित मोटरसाइकिल चालक खाई में गिरा, गंभीर घायल होकर पहुंचा अस्पताल
Tonk, Tonk | Apr 16, 2025 राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर कोटा पर स्थित गांव मोटूका पुलिया के समीप एक मोटरसाइकिल चालक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया जिससे वह गंभीर घायल हो गया। हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक अस्पताल निवाई पहुंचाया जहा चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जयपुर रैफर कर दिया ।घायल युवक आसींन निवासी डारडा तुर्की बताया जा रहा है। पुलिस की जांच कर रही है।