थाना नवाबगंज के मोहल्ला चिकन वाली गली निवासी नाहर सिंह और पप्पू और आनंद कश्यप के बीच काफी समय से पुराना विवाद चलता आ रहा है। शुक्रवार देर शाम दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। उसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों में अपनी बात रखने के लिए थाने बुलाया। थाने पहुंचने पर वहां हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया और दोनों पक्षों के बीच फिर से मारपीट का माहौल बन गया।