जहाज़पुर: माताजी का खेड़ा मार्ग पर अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल, चालक फरार
जहाजपुर क्षेत्र के कुराड़िया गांव से माताजी का खेड़ा मार्ग पर रविवार शाम लगभग 5 बजे एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी राजकुमार नायक ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए दंपति की पहचान छगनलाल (55) पुत्र कल्याण रेगर एवं उनकी पत्नी मोहिनी देवी, निवासी कुराड़िया के रूप में हुई