सराय छोला थाना क्षेत्र के चंबल नदी के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है ।उसके बाद मृत अज्ञात युवक के शव को लाकर पीएम हाउस में रखवा दिया गया है। जहां पहचान होने के बाद ही मृत युवक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।