सिविल लाइन थाने के ग्राम कुआंखेड़ी मे नेवन नदी मे शनिवार दोपहर ट्रैक्टर धो रहे 40 वर्षीय कृष्ण गोपाल मीणा निवासी कुआंखेड़ी की पानी मे डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कृष्ण गोपाल को मिर्गी के दौरे आते थे, ट्रैक्टर धोते समय भी उसे दौरा आया हो, और वह पानी में डूब गया। परिजनो उन्हे लेकर अस्पताल पहुंचे, डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।