ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज़ रफ़्तार बस पलटी, एक दर्जन से ज़्यादा यात्री घायल <nis:link nis:type=tag nis:id=GreaterNoida nis:value=GreaterNoida nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=YamunaExpressway nis:value=YamunaExpressway nis:enabled=true nis:link/>
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा! तेज़ रफ़्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश तेज़ी से की जा रही है। बस में करीब 50 से ज़्यादा यात्री सवार थे। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। #gbntoday #GreaterNoida #YamunaExpressway #BusAccident #BreakingNews #UPNews #Dankoaur #Road