बेनीपट्टी: अरेर थाना की पुलिस ने पूरे अरेर में निकाला फ्लैग मार्च
आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के साथ-साथ आगामी ईद,रामनवमी,जुड़ शीतल पर्व के साथ-साथ चैती दुर्गा पूजा पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर अरेर थाना अध्यक्ष नेहा निधि के नेतृत्व में अरेर थाना की पुलिस ने पूरे अरेर में फ्लैग मार्च निकाला है। वहीं सारे रास्ते अरेर थाना की पुलिस ने आगामी सभी पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का लोगों से अपील भी किया है।