झाझा: सिमुलतला क्षेत्र के असहाना गांव में एक घर में लगी भीषण आग, एसएसबी जवानों ने आग पर पाया काबू
Jhajha, Jamui | Feb 20, 2025 सिमुलतला क्षेत्र के बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2:20 बजे असहाना गांव में एक घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैल रही थी, जिससे पूरे गांव के लिए खतरा पैदा हो गया था। मौके पर 16वीं वाहिनी एसएसबी के जवानों ने साहस का परिचय देते हुए आग पर काबू पा लिया और एक बड़ी तबाही को टाल दिया।आग में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई, लेकिन जवानों की तत्परता से