रविवार 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार मसलिया प्रखंड अंतर्गत रानीघाघर पंचायत के पहरूडीह गांव में शनिवार शाम करीब 3 बजे एक किसान के खलिहान में अचानक आग लगने से भारी नुकसान हो गया। इस घटना में किसान अजित हांसदा का लगभग ढाई बीघा धान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। पीड़ित किसान ने बताया कि उन्होंने यह खेती गांव के ही एक अन्य किसान से बंटाई पर ली थी और बड़ी मेहनत के...