इंदौर: पलासिया स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पर कमिश्नर ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक, गृहमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा
Indore, Indore | Jul 12, 2024 इंदौर में रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पौधारोपण सहित तीन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वही इन आयोजनों में पुलिस की खास सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। जिसके संबंध में आज पुलिस कमिश्नर के द्वारा शहर के आला पुलिस अधिकारियों की एक बैठक ली गई। जिसमें गृहमंत्री की सुरक्षा के संबंध में अधिकारियों चाक चौबंद व्यवस्था करने के निर्देश दिए।