इंदौर: प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री गौतम टेटवाल के खिलाफ इंदौर हाईकोर्ट मे दायर हुई याचिका, जाति प्रमाण पत्र को किया चेलेंज
Indore, Indore | Jul 12, 2024 प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के खिलाफ एक याचिका हाई कोर्ट में दायर की गई है। जिसमें आरोप है कि विधानसभा चुनावों में टेटवाल ने अपनी जाति मोची बताई है, जो को अनुसूचित जाति के अंतर्गत आती है, जबकि उनकी अंकसूची सहित अन्य दस्तावेजों और पिता व परिजनों ने भी उनकी जाति जीनगर बताई गई है, जो पिछड़ा वर्ग में शामिल है, लिहाजा इसी को लेकर याचिका लगाई है।