कालीमहल में गुटखा व्यापारी ने लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
Sadar, Varanasi | Nov 16, 2024 वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र के कालीमहल में रहने वाले गुटखा व्यापारी विजय राठौर उर्फ बबलू राठौर (52) ने शनिवार सुबह 11 बजे के आसपास अपने घर में लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार कर जान दे दी। परिजनों के अनुसार लगभग सात-आठ माह से विजय अवसादग्रस्त चल रहे थे और उनका उपचार भी चल रहा था।