कांके: झारखंड विधानसभा में विधायक पूर्णिमा दास साहू ने 'मंईयां सम्मान योजना' पर सरकार को घेरा
Kanke, Ranchi | Mar 4, 2025 झारखंड विधानसभा में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे विधायक पूर्णिमा दास साहू ने मंईयां सम्मान योजना को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। इन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं से कटौती कर मंईयां सम्मान योजना पर फोकस किया गया है। उन्होंने कहा कि कागज में तो बजट का काफी व्याख्यान किया गया है लेकिन क्या ये धरातल पर देखने को मिलेगा।