गोपालगंज: बैकुंठपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार: थाना अध्यक्ष
गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाने की पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपी गुलशन कुमार बताया गया है। बताया जाता की यह आरोपी आर्म्स एक्ट के मामले में काफी लंबे समय से फरार चल रहा था। इसकी जानकारी थाना अध्यक्ष ने रविवार की दोपहर 3:00 बजे दी है।