बीते कुछ दिनों से पड़ रही भीषण ठंड को देखते हुए होप बेटर फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को पाली क्षेत्र में गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल एवं गरम कपड़ों का वितरण किया गया। फाउंडेशन के सदस्यों ने ग्राम निजामपुर, पाली मोहल्ला आबिद नगर के पास निवास करने वाले बंजारा एवं महावत परिवारों को कंबल व स्वेटर वितरित कर राहत पहुंचाई।