कटिहार: अवरुद्दीन मध्य विद्यालय के पास उत्पाद विभाग ने शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा
मंगलवार की शाम 5 बजे शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने के बारे में उत्पाद विभाग के पदाधिकारी रवि किशोर ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी अवरुद्दीन मध्य विद्यालय के समीप एक युवक शराब की तस्करी कर रहा है। जिसकी जानकारी मिलते ही रवि किशोर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एक तस्कर को 28 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।