अररिया: अररिया शहर के शिवपुरी में संत रविदास जी की 649वीं जयंती पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
Araria, Araria | Feb 1, 2026 संत रविदास जी की 649वीं जयंती के अवसर पर अररिया शहर के शिवपुरी वार्ड संख्या 9 स्थित संत रविदास कुटी में उत्साह और भक्ति का अद्भुत मेल देखने को मिला। यहां से निकाली गई भव्य शोभा यात्रा ने पूरे शहर को रंग-बिरंगे आकर्षण और भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। संत रविदास कुटी से शुरू हुई यह शोभा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी।