जीरापुर: मौसम ने अचानक बदली करवट, बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, 10 मिनट तक हुई वर्षा
मौसम का मिजाज मंगलवार की रात 9:00 बजे के लगभग अचानक बदल गया। जीरापुर क्षेत्र में बूंदाबांदी के साथ तेज बारिश शुरू हो गई, वहीं गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने से क्षेत्र में लोग सहम गए। अचानक हुई बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस समय कई खेतों में गेहूं की फसल खड़ी है, वहीं कई स्थानों पर फसल कटकर खेतों में ही पड़ी हुई है।