फूलपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत बहरिया थाना के गोपाला पुर नहर में अज्ञात बच्ची का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार लगभग 05 बजे सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है और बच्ची की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।