विदिशा: खामखेड़ा रोड पर मंगलवार शाम 4 बजे कार ने बाइक को टक्कर मारी, 2 युवक घायल, अस्पताल में भर्ती, मामला दर्ज
खामखेड़ा रोड पर विदिशा की ओर आ रही एक बाइक को अज्ञात चार पहिया वाहन द्वारा मंगलवार शाम 4 बजे अज्ञात चार पहिया टक्कर मार दी गई। जिससे अनिकेत और सुरेंद्र अहिरवार घायल हो गए। उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। वही करारिया पुलिस में अज्ञात चार पहिया वाहन पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।