जालौन: जालौन में लक्ष्मी नारायण मंदिर में 9 दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन, कलश शोभा यात्रा निकाली, पुलिस रही मौजूद
जालौन में लक्ष्मीनारायण मंदिर में आयोजित होने जा रहे शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर नगर में कलश व शोभायात्रा दिन रविवार समय 5:20 मिनट पर निकाली गई। ढोल,बैंड व गाजे बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा में मनमोहक झांकियों के साथ शिव गीतों की ध्वनि पर झूमते गाते आगे बढ़ रहे थे।9 दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है,पुलिस प्रशासन जगह जगह तैनात रहा।