पिछोर: पिछोर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार ₹10000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार
पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा जी के मार्गदर्शन में थाना पिछोर के 84/25 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट में फरार ₹10000 का इनामी आरोपी बृजेश पुत्र देशराज लोधी उम्र 59 साल निवासी ग्राम करारखेड़ा मजरा उमरगढ़ा थाना पिछोर को आज गुरुवार को दोपहर लगभग 3:00 बजे गिरफ्तार किया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर आरोपी से पूछताछ हेतु पीआर प्राप्त किया गया।