मड़ियाहू: जयसिंहपुर बाजार में प्रेम प्रसंग के चलते चक्का जाम, शादी की मांग को लेकर हुआ हंगामा
मड़ियाहूं क्षेत्र के जयसिंहपुर बाजार में रविवार दोपहर प्रेम प्रसंग के मामले में जमकर हंगामा हुआ। युवती के परिजनों ने सैकड़ों लोगों के साथ बाबतपुर-जमालापुर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया और 17 वर्षीय नाबालिग युवक से 20 वर्षीय युवती की शादी कराने की मांग पर अड़ गए।