मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आबकारी विभाग ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अवैध कच्ची हाथ भट्टी शराब बनाने वाले अड्डों पर दबिश दी। मामले में आबकारी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न जगहों पर दी गई दबिश में आबकारी अधिनियम के तहत 9 प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।