उच्च शिक्षा विभाग ने क्रांति सूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय खरगोन में बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर संकाय प्रारंभ किया जा रहा है। 12वीं कक्षा में कृषि अथवा विज्ञान संकाय से उत्तीर्ण विद्यार्थी इस पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते है। प्रवेश के लिए विद्यार्थी एमपी ऑनलाइन ई-प्रवेश के माध्यम 20 जून से 7 जुलाई के बीच प्रवेश प्रक्रिया के तृतीय में सम्मिलित हो सकते है।