शमशाबाद के बाबा रामदेव मंदिर में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। पुरानी तहसील हनुमान मंदिर से शुरू हुई इस यात्रा में सिर पर कलश धारण किए कन्याएं और ढोल-नगाड़ों पर झूमते श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा में फूलों से सजी 'महाकाल की पालकी' विशेष आकर्षण का केंद्र रही। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।