नगर में धनतेरस के पावन पर्व पर आज भगवान धनाधीश कुबेर महाराज का विधिवत पूजन-अर्चन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नगर के मध्य स्थित ऐतिहासिक खारी कुई परिसर में बने लगभग 900 वर्ष पुराने कुबेर मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ।प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कुबेर सेवा समिति द्वारा भव्य महा आरती का आयोजन किया गया। रात्रि 8:00 बजे प्रारंभ हुई भव्य दिव्य महा आरती।