बीना: बरदौरा शासकीय राशन दुकान में खराब अनाज का वितरण, एसडीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश
Bina, Sagar | Dec 20, 2025 बीना के इटावा बाहरी क्षेत्र में स्थित बरदौरा की शासकीय राशन दुकान पर उस समय हंगामा मच गया जब हितग्राहियों को बदबूदार और गंदगी से भरा अनाज दिया जाने लगा। अनाज में चूहे की बीट, गोबर और अन्य गंदगी मिली होने के साथ बदबूदार होने से लोगों में आक्रोश फैल गया। लाभार्थियों का कहना है कि ऐसा अनाज तो जानवर भी नहीं खाएंगे। "ये अनाज इतना बदबूदार है।