बिहार: अंबेरमोड़ से यातायात जागरूकता अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गई
Bihar, Nalanda | Feb 26, 2025 पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के निर्देशानुसार यातायात जागरूकता अभियान के तहत बुधवार की सुबह 7:30 बजे प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी बिहार शरीफ के अंबेर मोड़ से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी।इस अभियान में यातायात डीएसपी खुर्शीद आलम सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।