अटेर: लहार रोड के ईंट भट्टा में घुसे दो धामन सांप, मजदूर दहशत में, सर्प मित्र ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
भिंड के लहार रोड ईंट भट्टा पर दो धामन सांप घुस गए जिस कारण ईंट भट्टे पर काम करने वाले मजदूर दहशत मे आ गए और वह काम पर नही नहीं जा रहे थे तब इस बात की सूचना आज गुरुवार के रोज दोपहर 1 बजे ईंट भट्टे के संचालक ने सर्प मित्र जग्गू परिहार को दी मौके पर पहुंचे सर्प मित्र ने दो सापों का करीब आधे घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद रैस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित जंगल मे छोड़ दिया