धौलपुर: दूसरी जगह सगाई होने पर पूर्व मंगेतर से परेशान युवती ने शहर के पास फांसी का फंदा लगाकर किया सुसाइड
सदर थाना क्षेत्र में एक युवती ने आत्महत्या कर ली। युवती पूर्व मंगेतर द्वारा शादी का दबाव बनाने और वर्तमान मंगेतर को फोटो भेजने से परेशान थी। मृतका के पिता ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मृतका के पिता तारा चंद ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय बेटी प्रीति की शादी पहले मिश्रियापुरा निवासी त्रिलोकी के साथ तय की थी। त्रिलोकी और उसके परिवार ने शादी से मना कर दिया