आरा-छपरा फोरलेन पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक मजदूर को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घर से शौच के लिए निकला था। हादस े के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान कोल्हरामपुर गांव के राजवीर ठाकुर (40) के तौर पर हुई है। घटना बबुरा थाना क्षेत्र की है।विरोध में परिजन और ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया।