मड़ियाहू: नोनारी गांव में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की हुई मौत
जौनपुर के रामपुर ब्लॉक क्षेत्र के नोनारी गांव में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। बाबतपुर-जमालापुर मार्ग पर नोनारी तिराहे के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल एक खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों में से दो की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।