माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के माधौगढ़ से बंगरा जाने वाले मुख्यमार्ग पर मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है, जिससे मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिर गया है,गिरने से वह बुरी तरह घायल हो गया और मोटरसाइकिल क्षति ग्रस्त हो गई है,घटना दिन बुधवार समय शाम 7 बजे की है,घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया है।