लाडपुरा: कोटा पुलिस ने 96 पव्वे अवैध शराब व बटनदार चाकू के साथ 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Ladpura, Kota | Jun 29, 2025 कोटा शहर में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का सख्त रुख लगातार जारी है। ताजा कार्रवाई में गुमानपुरा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से दो आरोपियों को अवैध देशी सादा मदिरा के साथ जबकि एक आरोपी को अवैध बटनदार चाकू के साथ पकड़ा गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान