आगरा: मथुरा से लाकर मां को अबू लाला दरगाह कब्रिस्तान में छोड़कर फरार हुआ बेटा, न्यू आगरा पुलिस तलाश में जुटी
Agra, Agra | Feb 15, 2026 आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र में बेटा अपनी बुजुर्ग मां को मथुरा से लाकर अबुल उल्लाह दरगाह के पास कब्रिस्तान में छोड़कर फरार हो गया। गंभीर हालत में मिली महिला को पुलिस ने एंबुलेंस से एस एन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मां ने बताया कि दो बेटों में से कोई भी देखभाल नहीं करता। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।